--विज्ञापन यहां--

SSB Head Constable Recruitment 2026 Notification Release: 12वीं पास के लिए सशस्त्र सीमा बल में हेड कांस्टेबल भर्ती के 233 पदों पर नोटिफिकेशन जारी

On: March 20, 2026 9:02 AM
Follow Us:
--विज्ञापन यहां--

SSB Head Constable Recruitment 2026:

यदि आप भी खाकी वर्दी पहनने का सपना देख रहे हैं और देश सेवा के साथ एक सुरक्षित करियर बनाना चाहते हैं, तो सशस्त्र सीमा बल (SSB) आपके लिए एक सुनहरा मौका लेकर आया है। SSB ने हाल ही में SSB Head Constable Recruitment 2026 के 233 पदों पर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती विशेष रूप से उन महिला और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए है जो 12वीं पास हैं और Defense Sector में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

SSB हेड कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए शॉर्ट नोटिस 17 मार्च को जारी किया जा चुका है, वहीं ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 मार्च 2026 से फुल नोटिफिकेशन जारी करने के साथ ही शुरू कर दी गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026 तक कभी भी आवेदन पत्र जमा कर सकते है। इसके अलावा एसएसबी हेड कांस्टेबल एग्जाम डेट की जानकारी विभाग द्वारा जल्द ही पोर्टल पर अलग से जारी की जाएगी।

SSB Head Constable Vacancy 2026 Post Details

इस साल SSB ने हेड कांस्टेबल के विभिन्न विभागों में कुल 233 रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए है, जिसमें विभिन्न स्तरीय रिक्त पद शामिल है

हेड कांस्टेबल (Communication): 197

पदहेड कांस्टेबल (Electrician): 29

पदहेड कांस्टेबल (Veterinary): 5

पदहेड कांस्टेबल (Steward): 2

Grand Total: 233

SSB Head Constable Recruitment 2026 Application Fees

ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 100 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है। जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) और सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क रखी गई है। शुल्क का भुगतान अभ्यर्थियों को नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या यूपीआई जैसे ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा।

General / OBC / EWS: Rs.100/-SC / ST / Women / Ex-Servicemen: Exempted (No Fee)

Payment Mode: Online

SSB Head Constable Recruitment 2026

Qualification एसएसबी हेड कांस्टेबल भर्ती के तहत विभिन्न स्तरीय पदों पर आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता भी पद अनुसार अलग अलग रखी है:

Head Constable Communication:

उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से Physics, Chemistry और Maths विषयों के साथ कक्षा 12वीं पास होने चाहिए, यदि आपके पास इलेक्ट्रॉनिक्स, कम्युनिकेशन, कंप्यूटर साइंस या आईटी में 3 वर्ष का डिप्लोमा है, तो भी आप आवेदन के लिए पात्र हैं।

Head Constable Veterinary: एसएसबी हेड कांस्टेबल वेटेरनरी भर्ती के लिए आवेदक मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कक्षा 12वीं Biology विषय के साथ उत्तीर्ण होने चाहिए। इसके साथ ही वेटरनरी और लाइवस्टॉक डेवलपमेंट में 2 वर्ष का डिप्लोमा होना आवश्यक है।

SSB Head Constable Electrician: इसके लिए उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं पास होना जरूरी है, साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट/डिप्लोमा या 2 वर्ष का वर्क एक्सपीरियंस होना आवश्यक है।

SSB हेड कांस्टेबल Steward: इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का कक्षा 12वीं पास होना जरूरी है, साथ ही कैटरिंग और किचन मैनेजमेंट में कम से कम 2 वर्ष का डिप्लोमा और 1 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है।

SSB Head Constable Recruitment 2026 Age Limit

इस भर्ती में सभी पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है, जबकि ऊपरी आयु सीमा 27 वर्ष तय की गई है। हालांकि यदि आप हेड कांस्टेबल इलेक्ट्रिशियन पद के लिए अप्लाई कर रहे हैं, तो आपकी अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष होनी चाहिए। उम्र की गणना 20 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी। राहत की बात यह है कि सभी आरक्षित श्रेणियों को सरकार के लेटेस्ट नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट दी गई है।

SSB Head Constable Recruitment 2026 Selection Process

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन फिजिकल टेस्ट (PET/PST), लिखित परीक्षा, डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।Physical TestWritten ExamDocument VerificationMedical TestSSB Head Constable Physical Test 2026चयन प्रक्रिया में सबसे पहले फिजिकल टेस्ट कराया जाएगा, जिसमें पुरुष अभ्यर्थियों को 6 मिनट 30 सेकंड में 1.6 किमी और महिला अभ्यर्थियों को 4 मिनट में 800 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।इसके साथ ही शारीरिक माप जैसे हाइट और चेस्ट इत्यादि का माप किया जाएगा।भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को फिजिकल में विशेष छूट दी जाएगी।

SSB Head Constable Exam Pattern 2026

फिजिकल टेस्ट में शार्टलिस्ट अभ्यर्थियों को दूसरे चरण यानी कि लिखित परीक्षा (CBT) के लिए बुलाया जाएगा।लिखित परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को 3 घंटे का समय दिया जाएगा।लिखित परीक्षा में विभिन्न विषयों से कुल 100 अंकों के 50 प्रश्न पूछे जाएंगे।परीक्षा में जनरल अवेयरनेस, गणित, रीजनिंग और हिंदी/अंग्रेजी विषय शामिल है।इलेक्ट्रिशियन पद के लिए 50 नंबर का स्किल टेस्ट भी होगा जो केवल क्वालीफाई नेचर का होगा।अंत में मेरिट के आधार पर 3 गुना कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

How to Apply for SSB Head Constable Recruitment 2026

SSB Head Constable Online Form भरने के लिए आप यहां दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

सबसे पहले SSB की ऑफिशियल वेबसाइट ssb.gov.in पर विजिट करें। होमपेज पर उपलब्ध SSB Head Constable Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें और नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।

‘Apply Online‘ पर क्लिक करके अपना बेसिक रजिस्ट्रेशन पूरा करें।अब लॉगिन करके जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते है उसे सलेक्ट करके आवेदन फॉर्म में अपनी पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स सही-सही भरें।

जरूरी डाक्यूमेंट्स जैसे मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, फोटो और सिग्नेचर को स्कैन करके अपलोड करें।अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन फीस जमा करें।

अंत में Final Submit बटन पर क्लिक करके फॉर्म को जमा कर दें और प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

Odisha Nijukti Khabar एक dedicated job update platform है जो Odisha और All India सरकारी नौकरियों की सटीक जानकारी प्रदान करता है।यहाँ हर अपडेट trusted sources से verify करके publish किया जाता है। हमारा उद्देश्य उम्मीदवारों को सही समय पर सही जानकारी देना है। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए यह एक भरोसेमंद guide की तरह काम करता है।

संबंधित नौकरी पोस्ट

Leave a Comment