--विज्ञापन यहां--

CRPF Tradesman Recruitment 2026, Apply Now for 10th Pass Job

On: April 8, 2026 4:54 PM
Follow Us:
--विज्ञापन यहां--

CRPF Tradesman Recruitment 2026: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने ट्रेड्समैन के 9175 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इसके लिए 10वीं पास महिला और पुरुष अभ्यर्थी ऑनलाइन मोड में आवेदन फॉर्म भर सकते हैं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में तकनीकी एवं ट्रेड्समैन तथा पायनियर के रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी सीआरपीएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती के लिए आवेदन 20 अप्रैल से लेकर 19 मई 2026 तक भरे जाएंगे।

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

  • Application Start Date 20 April 2026
  • Application Closing Date 19 May 2026
  • Exam Date- to be notified

Vacancy Details (पदों का विवरण)

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल भर्ती 2026 में कांस्टेबल तकनीकी एवं ट्रेड्समैन में पुरुषों के लिए 9066 पद एवं महिलाओं के लिए 79 पद रखे गए हैं जबकि कांस्टेबल पायनियर पुरुष के लिए 20 पद रखे गए हैं अभ्यर्थी स्टेट वाइज पदों की संख्या आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।

CRPF Tradesman Recruitment 2026 Application Fee

सीआरपीएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती 2026 में सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए रखा गया है जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, एक्स सर्विसमैन और सभी महिला अभ्यार्थियों के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग यूपीआई क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से करना होगा।

CRPF Tradesman Recruitment 206 Age Limit

सीआरपीएफ ट्रेडमैन भर्ती 2026 में कांस्टेबल ड्राइवर पद के लिए आयु सीमा 21 से लेकर 27 वर्ष तक रखी गई है जबकि टेक्निकल, ट्रेड्समैन और पायनियर के लिए आयु सीमा 18 से लेकर 23 वर्ष तक रखी गई है इसमें आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी जबकि आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

CRPF Tradesman Recruitment 2026 Educational Qualification

  • ड्राइवर पद के लिए अभ्यर्थी दसवीं पास और हैवी ट्रांसपोर्ट व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
  • मैकेनिक मोटर वाहन पद के लिए अभ्यर्थी दसवीं पास और संबंधित ट्रेड में आईटीआई एवं अनुभव होना चाहिए।
  • पायनियर पद के लिए दसवीं पास और संबंधित ट्रेड में आईटीआई एवं अनुभव होना चाहिए।
  • अन्य सभी ट्रेड्समैन पद के लिए 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में कुशल होना चाहिए l

CRPF Tradesman Recruitment 2026 Selection Process

सीआरपीएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती 2026 में अभ्यर्थियों को पहले शारीरिक दक्षता परीक्षा देनी होगी इसमें अभ्यर्थियों को निर्धारित समय में दौड़ पूरी करनी होगी जैसे पुरुषों को 24 मिनट में 5 किलोमीटर की दौड़। इसके बाद शारीरिक मानक प्रशिक्षण में ऊंचाई, छाती एवं वजन की माप होगी पुरुषों के लिए सामान्य ऊंचाई 170 सेमी है।

इसके बाद ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित 100 अंकों का ऑब्जेक्टिव पेपर होगा इसमें जनरल इंटेलिजेंस, सामान्य ज्ञान, गणित और हिंदी या अंग्रेजी से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे और नेगेटिव मार्किंग एक चौथाई भाग रहेगी फिर 50 अंकों का ट्रेड टेस्ट क्वालीफाइंग प्रकृति का होगा फिर दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल होगा।

How to Apply CRPF Tradesman Recruitment 2026

  • अभ्यर्थियों को सबसे पहले सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद सीआरपीएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती 2026 के ऑफिशल नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है।
  • फिर अभ्यर्थी को रजिस्ट्रेशन करना है एवं पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है। फिर लॉगिन करके व्यक्तिगत जानकारी, पता, शैक्षणिक योग्यता सहित सभी जानकारी अच्छे से भरनी है
  • आवश्यक दस्तावेज, नवीनतम रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने हैं।
  • फिर अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट करें एवं प्रिंटआउट संभाल कर सुरक्षित रखें।

CRPF Tradesman Recruitment 2026 Important Links

Apply Online Apply Now

Official Notification Download here

Odisha Nijukti Khabar एक dedicated job update platform है जो Odisha और All India सरकारी नौकरियों की सटीक जानकारी प्रदान करता है।यहाँ हर अपडेट trusted sources से verify करके publish किया जाता है। हमारा उद्देश्य उम्मीदवारों को सही समय पर सही जानकारी देना है। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए यह एक भरोसेमंद guide की तरह काम करता है।

संबंधित नौकरी पोस्ट

Leave a Comment